'द गॉडफादर' अभिनेता रॉबर्ट डुवैल को अनुपम खेर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिखा- 'वह बहुत ईमानदार...'
दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का 15 फरवरी 2026 को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी पत्नी लुसियाना ने यह जानकारी शेयर की है। निधन का सटीक कारण नहीं बताया गया। अनुपम खेर ने दिवंगत अभिनेता रॉबर्ट को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
अनुपम का पोस्ट
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर दिवंगत अभिनेता रॉबर्ट डुवैल को भावुक श्रद्धांजलि दी। अनुपम ने लिखा, 'रॉबर्ट डुवैल ऐसे अभिनेता थे, जिन्हें ध्यान खींचने के लिए जोर-शोर की जरूरत नहीं पड़ती थी। वे शांत, सटीक और बहुत ईमानदार थे। हर किरदार में गजब की गहराई लाते थे।'
अनुपम ने किया रॉबर्ट की कुछ फिल्मों का जिक्र
अनुपम ने उनकी कुछ बड़ी फिल्मों का जिक्र किया और कहा कि उनका काम हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने संदेश खत्म करते हुए लिखा, 'ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।' अनुपम के अलावा भी अल पचीनो, रॉबर्ट डी नीरो, एडम सैंडलर जैसे सितारों रॉबर्ट के निधन पर दुख जताया और उनकी कला की तारीफ की।
रॉबर्ट डुवैल का करियर
रॉबर्ट डुवैल ने 60 साल से ज्यादा का करियर किया। वे कई मशहूर फिल्मों में नजर आए। जिसमें 'द गॉडफादर' में टॉम हेगन का किरदार, 'अपोकैलिप्स नाउ' में लेफ्टिनेंट कर्नल किलगोर, 'टेंडर मर्सीज' में ऑस्कर जीतने वाला रोल और 'द एपोस्टल' जैसी फिल्में शामिल हैं।
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान