'जन नायकन' की रिलीज के पहले देखें थलापति विजय की ये फिल्में, 'लियो' से लेकर 'थेरी' तक शामिल
साउथ अभिनेता विजय को उनके प्रशंसक थलापति के नाम से जानते हैं। एक्शन फिल्मों से लेकर रोमांटिक फिल्मों तक अपना जादू बिखेर चुके थलापति की फिल्में उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं। विजय जल्द ही फिल्म 'जन नायकन' में नजर आएंगे। लेकिन 'जन नायकन' की रिलीज डेट कई कारणों से टलती जा रही है। जब तक 'जन नायकन' रिलीज न हो आप थलापति की ये फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं। फिल्म 'शाहजहां' एक क्लासिक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में विजय एक सच्चे और निस्वार्थ प्रेमी बनकर नजर आए हैं, जो अपनी प्रेमिका की खुशी के लिए सब कुछ करता है। फिल्म की कहानी बेहद इमोशनल है। थलापति की फिल्म 'शाहजहां' को आप Sun NXT और ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं। फिल्म 'घिल्ली' विजय को जनता का हीरो बनाती है। 'घिल्ली' की कहानी एक कबड्डी खिलाड़ी की है, जो एक गुंडे से लड़की को बचाता है। फिल्म 'घिल्ली' विजय के फैंस की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में खेल, रोमांस और एक्शन का मजेदार मिश्रण है। 'घिल्ली' को आप Sun NXT और ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं। फिल्म तिरुपाची में विजय एक ऐसे भाई का रोल करते हैं, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए अपराध से लड़ता है। बहन-भाई का प्यार और दमदार एक्शन इसे यादगार बनाते हैं। 'तिरुपाची' Sun NXT पर उपलब्ध है। 'पोक्किरी' फिल्म में विजय एक गुप्त पुलिस वाले बनते हैं, जो गैंगस्टर की दुनिया में घुस जाते हैं। एक्शन और कॉमेडी का शानदार कॉम्बिनेशन है। फिल्म 'पोक्किरी' विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। यह भी Sun NXT पर उपलब्ध है। लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' में विजय और संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह सच्ची भावनाओं और एक्शन से भरी कहानी है। 'लियो' को आप घर बैठे अपने परिवार के साथ नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी और अन्य भाषाओं में देख सकते हैं।
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा