CCTV में रिकॉर्ड हुई आपत्तिजनक हरकत, सड़क पर गाय के साथ अभद्र व्यवहार
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले (Jabalpur district) के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दो दिन पहले देर रात सड़क पर एक व्यक्ति को गौवंश (गाय) के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान विनोद चौधरी के रूप में हुई है। स्थानीय गौ-सेवकों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी गंदी हरकत को रोकने के साथ ही उसे सबक सिखाया।
घटना के दौरान आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों ने पूरी वारदात को कैद कर लिया, जिसमें आरोपी की हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद गौ-सेवकों ने आरोपी को देर रात माढ़ोताल पुलिस थाने पहुंचाया, जहां पीड़ित गौवंश के सम्मान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
माढ़ोताल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून के अनुसार उचित धाराओं में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
राशिफल 28 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अजोला से संवरी आजीविका : धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग