अजमेर में नगर निगम के अस्थायी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर.........शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में नगर निगम के अस्थायी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही, इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। करीब 3873 कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन पर हैं। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों सहित विभिन्न संगठनों का भी समर्थन मिला है। हड़ताल के कारण शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। चारदीवारी क्षेत्र सहित दरगाह बाजार, नला बाजार, लाखन कोटड़ी, पुरानी मंडी, नया बाजार, सुभाष उद्यान, केसरगंज, डिग्गी बाजार, जेएलएन मार्ग, कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड और सिविल लाइन क्षेत्रों में सफाई नहीं होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मुख्य सड़कों पर भी कचरा बिखरा पड़ा है, जिससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्थायी और स्थायी सफाई कर्मचारी नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग के बाहर धरना दे रहे हैं। कर्मचारी नेता गौरीशंकर ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में बकाया वेतन का भुगतान, बायोमेट्रिक मशीन हटाना और स्वास्थ्य अधिकारी के व्यवहार में सुधार शामिल है। उनका कहना है कि बायोमेट्रिक मशीन खराब होने के कारण कर्मचारियों की उपस्थिति गलत दर्ज हो रही है, जिससे वेतन प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक शक्ति सिंह से बातचीत कर हड़ताल समाप्त कराने और अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था कर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।
‘चांद मेरा दिल’ टीजर रिलीज, Lakshya बने जुनूनी आशिक, Ananya Panday दिखीं तड़पती
IPL में ‘किंग’ से मिले ‘प्रिंस ऑफ बंगाल’, Shah Rukh Khan और Sourav Ganguly की मुलाकात वायरल
‘धुरंधर 2’ की तारीफ से खुश Aditya Dhar, बोले- मैं Virat Kohli का बड़ा फैन
सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री पर आज सुनवाई, 9 जजों की संविधान पीठ करेगी फैसला
तृणमूल कांग्रेस नेता के विवादित बयान से हंगामा, चुनावी जनसभा में खुली धमकी पर विपक्ष ने जताई निंदा
‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू, मेकर्स ने शेयर की पहली झलक
डिजिटल अरेस्ट में फंसाकर समाज सेविका से 8 लाख की ठगी
नैमिष नगर योजना में सस्ते भूखंड, ₹3000 प्रति वर्गफीट तय दर