इंदौर में नर्सिंग छात्राओं पर संकट, बीच सत्र में हॉस्टल खाली करने के आदेश
इंदौर| शहर में स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) से जुड़े नर्सिंग कॉलेज की करीब 300 छात्राओं को हॉस्टल खाली करने के मौखिक आदेश दिए गए हैं. वहीं कॉलेज प्राचार्य को भी क्वार्टर खाली करने के लिए एमवायएच प्रबंधन की ओर से नोटिस जारी किया गया है. इस फैसले की वजह से छात्राओं के बीच पढ़ाई और रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. हैरानी की बात तो ये है बीच सत्र में ही छात्राओं से हॉस्टल खाली करवाया जा रहा है. ऐसे में छात्राओं का कहना है कि होस्टल खाली किया तो उनके लिए पढाई जारी रखना मुश्किल हो जाएगा|
300 छात्राएं और 20 परिवार प्रभावित
इस आदेश से होस्टल में रह रही 300 छात्राएं और परिसर में बने स्टाफ क्वार्टर में रह रहे 20 परिवार प्रभावित हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि मौजूदा होस्टल और क्वार्टर परिसर में नए भवन निर्माण में बाधक बन रहे हैं. इस होस्टल में रह रही सभी छात्राएं बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की हैं. उधर, कॉलेज प्रबंधन द्वारा अब तक वैकल्पिक हॉस्टल के संचालन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है|
इस आदेश की वजह से पढ़ाई छोड़ने के मजबर छात्राएं
छात्राओं का कहना है कि वे आर्थिक रूप से इतनी सक्षम नहीं हैं कि किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर सकें. यदि हॉस्टल की सुविधा नहीं मिली तो उन्हें मजबूरन पढ़ाई छोड़ना पड़ेगी. इस पूरे घटना क्रम ने छात्र कल्याण और प्रशासनिक संवेदनशीलता को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. निर्माण कार्य जरूरी हो सकता है लेकिन बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के छात्राओं से हॉस्टल खाली करवाना असंवेदनशीलता की पहचान है. फिलहाल छात्राएं लिखित आदेश और पुनर्वास व्यवस्था की मांग कर रही हैं|
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
बारिश में अंतिम विदाई की मजबूरी, हाथों में त्रिपाल लेकर करना पड़ा संस्कार
प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोलीं- संसद की गरिमा को किया जा रहा कमजोर
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा