छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
Chhindwara News In Hindi: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 23 वर्षीया युवती को पार्टी के बहाने होटल बुलाया, बीयर पिलाकर गैंगरेप. सहेली की सजगता से ये पूरा मामला सामने आया.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दो युवकों ने सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का फायदा उठाकर एक 23 वर्षीय युवती को पार्टी के बहाने होटल बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी भी फरार है.घटना सोमवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अलका टॉकीज के पास स्थित अंबर होटल में हुई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे उसे पार्टी करने के बहाने होटल लेकर गए. युवती उन दोनों को पहले से जानती थी इसलिए वह उनके झांसे में आ गई. होटल पहुंचने पर आरोपियों ने उसे जबरन बीयर पिलाई. जब युवती नशे के कारण बेसुध हो गई तो दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया.
सहेली की सजगता से खुला मामला
इस घटना का पता तब चला जब युवती की एक परिचित महिला को अनहोनी की आशंका हुई. वह तुरंत होटल पहुंची और युवती को वहां से रेस्क्यू कर सीधे कोतवाली थाने ले गई. थाने पहुंचने पर युवती की हालत इतनी खराब थी कि वह बयान दर्ज कराने की स्थिति में भी नहीं थी. पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
मेडिकल के बाद दर्ज हुआ बयान, मामला दर्ज
मंगलवार को युवती की स्थिति में सुधार होने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया और विस्तृत बयान लिए गए. कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि पीड़िता और आरोपियों के बीच सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी और इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार आरोपी अतुल घोरसे की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा.
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा धोखा! लखनऊ समेत कई जिलों में 20 करोड़ की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?