थलापति विजय की राजनीति में एंट्री के बाद एक्टर के परिवार में आई फूट, पत्नी ने दायर की तलाक अर्जी
चेंगलपट्टू। थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पत्नी संगीता सोरनालिंगम (Sangeetha Sornalingam) ने 27 फरवरी, 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट (Chengalpattu Family Court) में तलाक (Divorce) के लिए अर्जी दी है। यह अर्जी कपल के अलग होने की दिशा में पहला फॉर्मल कानूनी कदम है। विजय, जो न सिर्फ एक जाने-माने तमिल एक्टर हैं, बल्कि तमिलगा वेत्री कझगम के फाउंडर भी हैं। सुपरस्टार विजय ने अभी तक इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है क्योंकि कोर्ट अर्जी पर सुनवाई कर रहा है। कपल ने शादी के 27 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है।
साउथ इंडियन एक्टर विजय और संगीता सोरनालिंगम ने 25 अगस्त, 1999 को शादी की थी और इस सेरेमनी में सभी बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। एक तरफ विजय क्रिश्चियन हैं तो दूसरी तरफ संगीता हिंदू हैं। कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसके बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन भी रखा था।
शादी के बाद विजय और संगीता सोरनालिंगम ने 26 अगस्त 2000 को अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया था। कपल ने उसका नाम जेसन संजय विजय रखा था। विजय और संगीता के घर 2005 में बेटी ने जन्म लिया था, जिसका नाम दिव्या साशा रखा। थलापति विजय के बच्चों, जेसन संजय और दिव्या साशा की बात करें तो दोनों बच्चे धीरे-धीरे लाइमलाइट में आ रहे हैं। बता दें कि सुपरस्टार थलापति विजय के बेटे जेसन संजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक डेब्यू कर चुके हैं।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में