होली पर ‘ब्लड मून’ का नजारा, राजस्थान के शहरों में इस समय दिखेगा चंद्रग्रहण
जयपुर|होली के रंगों के बीच इस बार आसमान में भी अद्भुत खगोलीय दृश्य देखने को मिलेगा। 3 मार्च, मंगलवार को पूर्णिमा के अवसर पर पूर्ण चंद्रग्रहण की घटना घटित होगी। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की पूर्ण छाया से गुजरेगा और तांबे-लाल रंग में दिखाई देगा, जिसे आम तौर पर ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। हालांकि भारत में यह चंद्रग्रहण पूर्ण रूप में नजर नहीं आएगा, बल्कि चंद्रोदय के समय आंशिक रूप से कुछ मिनटों के लिए दिखाई देगा। खगोलविदों के अनुसार यह ‘ग्रस्तोदय’ की स्थिति होगी, यानी चंद्रमा उदित होते समय पहले से ही ग्रहण लगा हुआ रहेगा।
राजस्थान के शहरों में ग्रहण का समय
उदयपुर – शाम 6:38 से 6:43 बजे तक
बीकानेर – शाम 6:38 से 6:47 बजे तक
जैसलमेर – शाम 6:49 से 6:56 बजे तक
गंगानगर – शाम 6:35 से 6:47 बजे तक
हनुमानगढ़ – शाम 6:33 से 6:45 बजे तक
सीकर – शाम 6:30 से 6:40 बजे तक
चूरू – शाम 6:30 से 6:38 बजे तक
दौसा – शाम 6:26 से 6:34 बजे तक
अलवर – शाम 6:25 से 6:34 बजे तक
करौली – शाम 6:23 से 6:31 बजे तक
भरतपुर – शाम 6:21 से 6:30 बजे तक
धौलपुर – शाम 6:20 से 6:28 बजे तक
कोटा – शाम 6:29 से 6:35 बजे तक
चित्तौड़गढ़ – शाम 6:33 से 6:38 बजे तक
अजमेर – शाम 6:33 से 6:41 बजे तक
भीलवाड़ा – शाम 6:34 से 6:40 बजे तक
जयपुर – शाम 6:28 से 6:36 बजे तक
जोधपुर शाम 6:26 से 6: 47 बजे तक
ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 3:20 बजे मानी जा रही है, लेकिन उस समय राजस्थान में चंद्रोदय नहीं होगा। आंशिक ग्रहण की समाप्ति शाम लगभग 6:47 बजे होगी। ऐसे में अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के अनुसार कुछ मिनटों तक ही यह दृश्य देखा जा सकेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है। पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा सूर्य की नीली रोशनी के बिखर जाने और लाल प्रकाश के चंद्रमा तक पहुंचने के कारण चंद्रमा ताम्र-लाल रंग में नजर आता है। होली के उल्लास के बीच यह खगोलीय संयोग प्रदेशवासियों के लिए उत्साह और जिज्ञासा का विषय बना रहेगा।
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?