भरतपुर में कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर की दर्दनाक मौत; डीजल फैलते ही भड़की आग
भरतपुर| जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोयले से भरे ट्रेलर के पलटने के बाद लगी भीषण आग में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा मथुरा गेट थाना क्षेत्र में सारस चौराहे के पास हुआ।पुलिस के अनुसार, ट्रेलर जयपुर से आगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन सारस चौराहे के पास पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर करीब 100 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया और रुकते ही उसमें आग लग गई।स्थानीय निवासी लक्ष्य सिंघल ने बताया कि ट्रेलर पलटते ही केबिन में आग भड़क उठी और ड्राइवर अंदर ही फंस गया। उसने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण बाहर नहीं निकल सका।एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी मोनू जोहरी के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। इसी दौरान ट्रेलर के टैंक से डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे आग और भड़क गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।पुलिस ने मृतक की पहचान विरदी चंद गुर्जर (30) निवासी करड़ाला, थाना रूपनगढ़, जिला अजमेर के रूप में की है। हादसे के समय वह ट्रेलर चला रहा था और केबिन में ही फंसा रह गया। आग बुझने के बाद उसका शव केबिन से बाहर निकाला गया।घटना की सूचना पर सीओ पंकज यादव, एडिशनल एसपी गणपत महावर सहित मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?