अजमेर में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस; चालक की मौत, 20+ घायल
अजमेर| शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आदर्श नगर थाने के सामने हाईवे पर एक स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मनीष बड़गूजर और आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही
सूचना मिलने पर जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का तत्काल उपचार करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और अधिकांश घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सीकर की ओर जा रही थी बस
सीओ मनीष बड़गूजर ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ। एक स्लीपर बस अहमदाबाद से जयपुर होते हुए सीकर की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को संभवतः झपकी आ गई या फिर अचानक अटैक आने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग