जनगणना 2027 की तैयारी तेज, भोपाल में अधिकारियों को कराया जाएगा हैंड्स-ऑन अभ्यास
भोपाल। में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है. आगामी जनगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है. इसके तहत 12 मार्च और 16 मार्च को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनगणना से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
मकान सूचीकरण और गणना पर मिलेगा प्रशिक्षण
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष रूप से जानकारी दी जाएगी. जिला चार्ज स्तर के अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, नियमों और आंकड़ों के संग्रह की पद्धति के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा, ताकि आगामी कार्य को सटीक और व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।
1 से 30 मई के बीच होगा मकान सूचीकरण
सरकारी योजना के अनुसार मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत 1 मई से 30 मई 2026 के बीच मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा. इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी. यह चरण जनगणना की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
CMMS पोर्टल पर कराया जाएगा अभ्यास
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को जिला जनगणना पुस्तिका से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी. साथ ही CMMS पोर्टल पर Hands-on अभ्यास कराया जाएगा, जिससे अधिकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेटा एंट्री और उसके प्रबंधन की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकें और जनगणना का काम सुचारू रूप से पूरा हो सके।
पहले चरण में 33 बिंदुओं की जानकारी ली जाएगी
प्रदेश में होने वाली जनगणना के पहले चरण की शुरूआत होने वाली है. भोपाल कलेक्टोरेट में इसको लेकर 19 फरवरी को अहम बैठक भी आयोजित की गई थी. बैठक में बताया गया था कि इस चरण में एक माह तक मकानों और परिवारों से जुड़ी कुल 33 बिंदुओं की जानकारी एकत्र की जाएगी. इसको लेकर अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया है. प्रशिक्षण के दौरान बताया गया है कि किस तरह से चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान