गोविंद देव जी मंदिर में भावुक हुईं मैथिली ठाकुर, बोलीं– यहां आकर मिला सुकून
जयपुर। बिहार की अलीपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और प्रख्यात लोक गायिका मैथिली ठाकुर रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयपुर दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रमों के बीच वे जयपुर के प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचीं, जहां एक भावुक क्षण देखने को मिला।
मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन के दौरान मैथिली ठाकुर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस पूरे पल का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया और अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण उन्हें बेहद भावुक कर गया। उन्होंने कहा कि आज तक मैंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया था। लेकिन जब मैं गोविंद देव जी मंदिर, जयपुर में दर्शन के लिए पहुंची, तो वहाँ का वातावरण, भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने मन को इतना छू लिया कि मैं खुद को संभाल नहीं पाई। आंखों से आंसू बहते रहें, ऐसा लगा जैसे मन का सारा बोझ हल्का हो गया हो।मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचीं, जहां एक भावुक क्षण देखने को मिला।
भक्ति में भाव-विभोर हुईं मैथिली
मंदिर परिसर में उस समय भजन-कीर्तन, झांझ-मंजीरों की गूंज और भक्तों की तालियों से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। इसी बीच मैथिली ठाकुर हाथ जोड़कर भगवान के सामने बैठीं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। वे कुछ देर तक ठाकुर जी की प्रतिमा को निहारती रहीं और गहरे भाव में डूबी नजर आईं। अपनी सादगी और मधुर गायकी के लिए पहचानी जाने वाली मैथिली ठाकुर का यह भावुक पल वहां मौजूद श्रद्धालुओं के लिए भी खास बन गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार