पश्चिम एशिया तनाव से वैश्विक बाजारों में हड़कंप, एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष का असर अब वैश्विक वित्तीय बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और सप्लाई को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी फ्यूचर्स भी दबाव में कारोबार करते नजर आए। जापान का निक्केई इंडेक्स 4000 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 700 से अधिक अंक गिरकर कारोबार कर रहा है।
तेल की कीमतों में दिखा जोरदार उछाल
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही तेल की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई। फ्रंट-मंथ वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स करीब 20.1% उछलकर 109.20 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 17.7% बढ़कर 109.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करने लगा। इस उछाल की बड़ी वजह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो जाना बताया जा रहा है। यह मार्ग दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर यहां शिपिंग एक सप्ताह भी बाधित रहती है, तो वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।
एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट
तेल की कीमतों में उछाल और बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण एशियाई शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली।
- जापान का निक्केई इंडेक्स 6.7% गिर गया।
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी 7.7% लुढ़क गया।
- सिंगापुर का एफटीएसई स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 2% गिरा।
- हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी सैकड़ों अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। वहीं भारत में भी शुरुआती संकेत कमजोर दिख रहे हैं, क्योंकि गिफ्ट निफ्टी 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजारों पर भी दबाव
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिकी बाजारों के फ्यूचर्स भी गिरावट में हैं।
- e-Mini Nasdaq-100 फ्यूचर्स 2.4% नीचे
- e-Mini S&P 500 फ्यूचर्स 2% गिरा
- e-Mini Dow फ्यूचर्स 1.9% कमजोर
डॉलर मजबूत, सोना-चांदी में गिरावट
- सुरक्षित निवेश के तौर पर अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ने से यूएस डॉलर इंडेक्स 0.7% बढ़कर 99.645 पर पहुंच गया।
- डॉलर मजबूत होने से सोने और चांदी पर दबाव देखा गया।
- स्पॉट गोल्ड 1.8% गिरकर 5076.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा।
- स्पॉट सिल्वर 4.5% गिरकर 80.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा।
क्या आगे और बढ़ेगा असर?
विश्लेषकों का कहना है कि अगर पश्चिम एशिया में संघर्ष और लंबा खिंचता है और होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग बाधित रहती है, तो तेल की कीमतों में और तेजी आ सकती है। इसका सीधा असर वैश्विक महंगाई, ब्याज दरों और शेयर बाजारों पर पड़ सकता है।
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द