दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, शकुन ग्रुप के एमडी वल्लभ माहेश्वरी की मौत
जयपुर। औद्योगिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। शकुन ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) और प्रसिद्ध उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी का रविवार को राजस्थान के अलवर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि माहेश्वरी अपनी लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार से जयपुर से मथुरा जा रहे थे। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना अलवर जिले के रेणी थाना क्षेत्र में हुई। कार उनके ड्राइवर द्वारा चलाई जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स तोड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे बढ़कर पुलिया की दीवार से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद माहेश्वरी और उनके ड्राइवर को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने वल्लभ माहेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में ड्राइवर को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या कार में तकनीकी खराबी मानी जा रही है। इस घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि अलवर के रेणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक