प्रेम संबंध में बना खौफनाक प्लान, बॉयफ्रेंड से पति की गोली मारकर हत्या
मुरैना। में लव मैरिज करने वाली एक युवती ने अपने दूसरे बॉयफ्रेंड को बुलाकर अपने पति की हत्या करवा दी. चार साल पहले युवती ने लव मैरिज की थी. लेकिन शादी के बाद युवती का पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. इसके बाद युवती ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. सिहोनिया इलाके में हुई इस हत्या का पुलिस ने 4 दिन बाद खुलासा किया है।
सोते समय घर में घुसकर मारी गोली
पूरा मामला सिहोनिया इलाके का है. जानकारी के मुताबिक खुशी ने 4 साल पहले लवकुश माहौर के साथ लव मैरिज की थी. लेकिन कुछ समय के बाद खुशी का अपने मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से संबंध हो गए. दोनों के बीच में काफी दिनों से अफेयर था. लेकिन पति के कारण दोनों को मिलने में दिक्कत हो रही थी. इसलिए खुशी ने अपने बॉयफ्रेंड विक्रम परमार के साथ मिलकर पति लवकुश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 3 मार्च की रात जब लवकुश अपने घर में सो रहा था, तभी खुशी ने अपने प्रेमी परमार को बुला लिया. परमार छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ. इसके बाद आरोपी परमार ने सोते समय ही तमंचे से लवकुश को गोली मार दी. जिससे लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की बहन ने आरोपी को भागते हुए देखा
मृतक की बहन ने आरोपी परमार को हत्या के बाद भागते हुए देखा था, जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर जांच शुरू की. जब पुलिस ने खुशी की व्हाट्सएप हिस्ट्री चेक की तो खुशी और परमार के बीच में हो रही बातचीत का पता चला. इसके पुलिस ने जब खुशी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने आरोपी खुशी और उसके प्रेमी परमार दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे