विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला
भोपाल : विदिशा जिले के थाना त्योंदा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, साहसिक और संवेदनशील कार्यवाही ने आत्महत्या के प्रयास में तालाब में कूदी एक महिला की जान बचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। समय रहते की गई इस कार्रवाई ने एक अनमोल जीवन को सुरक्षित कर दिया।
दिनांक 09को मार्च राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना त्योंदा क्षेत्र में एक महिला तालाब के किनारे बैठी हुई है और किसी अप्रिय घटना की आशंका प्रतीत हो रही है। सूचना मिलते ही त्योंदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक राजेंद्र मिश्रा एवं पायलट देवेंद्र कुशवाहा मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। इसी दौरान ज्ञात हुआ कि पारिवारिक विवाद के चलते अवसादग्रस्त35 वर्षीय महिला आत्महत्या के उद्देश्य से तालाब में कूद गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए तत्परता और साहस का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाला।
इसके पश्चात जवानों ने महिला को समझाइश देकर मानसिक रूप से शांत किया और पहचान एवं सत्यापन के उपरांत उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
डायल 112हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना यह संदेश देती है कि मध्यप्रदेश पुलिस केवल कानून व्यवस्था की प्रहरी ही नहीं, बल्कि संकट में फंसे प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा के लिए सदैव संवेदनशील, सजग और समर्पित है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक