इजरायल-ईरान युद्ध का असर एमपी तक, भोपाल में गैस सिलेंडर संकट
मध्य प्रदेश। इजरायल-ईरान युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है. राजधानी भोपाल में एलपीजी गैस को लेकर जंग जैसे हालात बन गए हैं. गैस सिलेंडर की बुकिंग इतनी तेजी से हो रही है कि हालात यह हैं कि एक सेकंड में करीब 5 हजार तक बुकिंग दर्ज की जा रही हैं।
गैस एजेंसियों का सर्वर ठप
अचानक बढ़ी भारी बुकिंग के कारण गैस एजेंसियों का सर्वर भी बार-बार ठप हो रहा है. लोग लगातार गैस सिलेंडर बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर पर दबाव इतना ज्यादा है कि कई बार बुकिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।
होटल-रेस्टोरेंट में एक दो दिन का स्टॉक
स्थिति यह है कि राजधानी के रेस्टोरेंट और होटल संचालकों के पास अब केवल दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है. यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में खाने-पीने के कारोबार पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है। वहीं हालात को देखते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंता और भी बढ़ गई है, क्योंकि उनका पूरा कामकाज गैस सिलेंडर पर ही निर्भर है।
इंदौर में 25 दिन के अंतराल में मिलेगा सिलेंडर
इंदौर शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल पूरी तरह रोक दी गई है. हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति जारी रहेगी, लेकिन उनके लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया गया है और अब नया सिलेंडर 25 दिन के अंतराल के बाद ही मिलेगा।
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा