लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, CM ने 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
मध्य प्रदेश। की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी कर दी है. ग्वालियर के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1836 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की. इसके साथ ही 121.95 करोड़ की लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।
एक करोड़ 25 लाख महिलाओं को मिली सौगात
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक करोड़ 25 लाख महिलाओं को शुक्रवार को बड़ी सौगात दी. मुख्यमंत्री ने प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख लाडली बहनों के खाते में 1836 करोड़ ट्रांसफर किए. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे. सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लाडली बहना योजना के जरिए एक हजार रुपये हर महीने खाते में पहुंचाने का काम शुरू किया. जिसे बढ़ाकर अब तक 1500 रुपये किया जा चुका है. जिसे अब 3 हजार रुपये तक पहुंचाना पार्टी का लक्ष्य है।
‘हम बहनों के लिए हर महीने रक्षाबंधन मनाते हैं’
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, ‘हमने कहा था लाडली बहना चिंता मत करना. सरकार को 3 साल में अभी 2 महीने बचे हैं. लेकिन हम अब तक लाडली बहनों को 52 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर चुके हैं. 8 करोड़ की आबादी में एक करोड़ 25 लाख 27 हजार लाडली बहनों के खाते में प्रेम का आशीर्वाद पहुंच रहा है. साल में रक्षा बंधन एक बार आता है, लेकिन बहनों के लिए हमारा राखी हर महीने मनाई जाती है. डेढ़ हजार रुपये की राशि हर बहन के खाते में हर महीने पहुंचती है. बहनें भी इस राशि से अपने लिए कई छोटा-मोटा काम कर लेती हैं।’
ऐसे चेक करें राशि खाते में आई या नहीं?
लाडली बहना योजना की मिलने वाली राशि को आप कुछ ईजी स्टेप्स में फॉलो करके आसानी से जान सकते हैं। सबसे पहले आपको आपको लाडली बहना की ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर क्लिक करना होगा।
- यहां होम पेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें।
- लाभार्थी महिलाओं को पंजीयन नंबर या समग्र क्रमांक भरना होगा।
- अब कैप्चा कोड भरकर एंटर करना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
- अब ओटीपी को वैरिफाई करके आप धनराशि मिलने की जानकारी देख सकते हैं।
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है