CM मोहन यादव ने PM मोदी से मुलाकात, कृषि कल्याण वर्ष के कामों की दी जानकारी
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोमवार (16 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से नई दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने पीएम को किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. इसके साथ ही सीएम ने मध्य प्रदेश में की जा रही विकासात्मक गतिविधियों से भी अवगत कराया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कहा?
मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो 4 श्रेणियां बांटी गई हैं, किसान, महिला, युवा और गरीब. हमारी सरकार ऐसे में किसान कल्याण वर्ष को अच्छे से मना रही है. हम 16 विभागों को जोड़कर जिनमें पशुपालन, मछलीपालन, हार्टीकल्चर, एग्रीकल्चर, कोऑपरेटिव जैसे विभाग हैं. सभी मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में चल रहे विकासात्मक कार्यों की चर्चा की गई. मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे कामों को आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया है और आने वाले समय में इसके परिणाम भी अच्छे आएंगे।
लोकसभा स्पीकर से भी की मुलाकात
सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रधानमंत्री से मुलाकात के बारे में जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं राज्य की प्रगति से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने संसद के निम्न सदन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव