जयपुर में भक्ति में लीन दिखे CM भजनलाल, गोविंददेव जी मंदिर में की पूजा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को श्री गोविंददेव जी की महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चार के मध्य सपत्नीक आरती एवं पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का आत्मीयता के साथ अभिवादन किया। इस दौरान श्री गोविंददेव जी मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आस्था, परंपरा एवं संस्कृति के इस अनूठे संगम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गत वर्ष से राजस्थान दिवस अंग्रेजी कलैण्डर के स्थान पर भारतीय पंचाग की तिथि नव संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाने का निर्णय किया गया। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष भी प्रदेशभर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च) को विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के साथ भव्य रूप में राजस्थान दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर देवस्थान विभाग द्वारा विशेष आयोजनों के तहत प्रदेश के सभी राजकीय मंदिरों में सजाने, दीप प्रज्ज्वलन, भजन संध्या और विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती भी आयोजित किए जा रहे हैं।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह