इंदौर ईवी हादसे के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की
इंदौर| के तिलक नगर स्थित ग्रेटर बृजेश्वर कॉलोनी में कल हुए ईवी भीषण हादसे में जान गवाने वाले एक ही परिवार के 8 लोगों का आज अंतिम संस्कार किया गया. सभी मृतकों को सीएम मोहन यादव ने इंदौर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की है. इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका हाल सीएम मोहन यादव ने परिजनों से लिया|
सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंदौर के तिलक नगर में अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हुई है. यह बेहद दुखद है. सीएम ने कहा कि फिलहाल जिस तरह से ईवी और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के प्रयोग से जिस तरह से लॉक हो जाते हैं, इनके एक्सपर्ट से इस बारे में जानकारी लेना है कि भविष्य में इससे कैसे बचा जा सके. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चुनौतियां हमारे सबके सामने है|
सीएम ने आगे कहा कि कल जो घटना हुई यह दुखद घटना है और मैंने अधिकारी भोपाल से भेजे थे. उन्होंंने कहा कि मेरे साथ भी कई जनप्रतिनिधि लगे हुए थे. मुझे इस घटना का काफी दुख है, भरा पूरा परिवार अचानक इस हादसे का शिकार हुआ है और इसकी हमने वीडियो भी देखी है. उन्होंने कहा कि इसकी विस्तृत जांच कि जा रही है. घटना पर हमने आईआईटी और अन्य एक्सपर्ट से भी कमेंट मांगा है|
हादसे में हुई थी 8 लोगों की मौत
बुधवार सुबह तड़के करीब 3:30 बजे इंदौर के तिलक नगर स्थित ग्रेटर बृजेश्वर कॉलोनी में चार्जिंग पर लगी ईवी कार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया. इस शॉर्ट सर्किट से घर में रखे गैस सिलेंडर फट गए और देखते ही देखते तीन मंजिला घर पूरा जलकर खाक हो गया. घर के अंदर 12 लोग फंसे रहे जिसमें से 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए|
इस हादसे में मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन, साले विजय, साले की पत्नी सुमन, बेटी रुचिका, नाती कार्तिक, राशि और तनय की मौत हो
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन