नीतीश कुमार अगर बने केंद्र में मंत्री, तो नरेंद्र मोदी की होगी नैतिक विजय
नई दिल्ली। बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं। उनके राज्यसभा जाने पर आरजेडी के कद्दावर नेता शिवानंद तिवारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीतीश कुमार के इस फैसले को लेकर कहा और नीतीश कुमार से जुड़ी पुरानी बातों का जिक्र किया है। बुधवार को शिवानंद ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा कि मुझे नहीं मालूम कि राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद नीतीश कुमार आगे क्या करने वाले हैं। एक चर्चा यह है कि वे केंद्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होना या न होना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है, लेकिन यदि ऐसा हुआ तो एक तरह से यह नरेंद्र मोदी की नैतिक विजय मानी जाएगी।
उन्होंने कहा कि याद कीजिए, ये वही नीतीश कुमार हैं जो कभी नरेंद्र मोदी का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते थे। नरेंद्र मोदी की वजह से उन्होंने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए रखा गया भोज तक रद्द कर दिया था। ऐसे में यदि वह आज नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्य बनते हैं, तो मोदीजी के लिए इससे बड़ा गौरव और क्या हो सकता है!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवानंद ने कहा कि एक समय में उन्होंने नीतीश कुमार के साथ काम किया है। अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल के सदस्य रहने के बाद और बिहार में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने के बाद क्या उनके लिए मोदी मंत्रिमंडल का सदस्य बनना उचित और गरिमापूर्ण होगा? एक समय ऐसा भी था जब एनडीए गठबंधन के लिए बिहार के चुनाव प्रचार में उन्होंने नरेंद्र मोदी को आने तक नहीं दिया था। वे कहा करते थे कि बिहार में एक मोदी पहले से मौजूद है यानी सुशील मोदी दूसरे मोदी की यहां क्या जरूरत।
आरजेडी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सचमुच नीतीश कुमार को सम्मान देना चाहते हैं, तो एनडीए गठबंधन का राष्ट्रीय संयोजक बनाना उनकी प्रतिष्ठा के ज्यादा अनुकूल होगा। इससे उनकी गरिमा भी बनी रहेगी और गठबंधन की राजनीति में उनकी भूमिका भी बनी रहेगी।
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद