नमाज से पहले मस्जिद में सनसनी, व्यक्ति को आग लगाकर किया घायल
टोंक। जिले में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जहां मस्जिद परिसर में एक व्यक्ति को आग लगाकर घायल कर दिया गया। घटना डिग्गी थाना क्षेत्र के कलमंडा गांव की बताई जा रही है। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय हकीम पिंजारा सुबह नमाज से पहले मस्जिद के बाथरूम में गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पीड़ित की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। पहले उन्हें मालपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव