IPL से पहले KKR को बड़ी राहत, स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित
आईपीएल 2026 सीजन से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए राहत की खबर सामने आई है। टीम के स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना फिट हो गए हैं और उन्हें टीम से जुड़ने की मंजूरी भी मिल गई है। केकेआर की टीम खिलाड़ियों की चोट से परेशान है, लेकिन पथिराना के फिट होने से उसे राहत जरूर मिली होगी। पथिराना इस सीजन केकेआर के लिए खेलेंगे।
पथिराना ने रिहैब पूरा किया
श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बांदुला दिसानायके ने कहा है कि पथिराना ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है। हालांकि, उन्हें टीम में शामिल करने से पहले केकेआर उनकी तैयारियों को परखेगी। पथिराना को टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी और वह शेष टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। श्रीलंका का सफर सुपर आठ में ही समाप्त हो गया था।
दिसानायके ने कहा, 'जहां तक मुझे पता है पथिराना फिट हैं और हमने उन्हें आईपीएल में भाग लेने के लिए एनओसी दे दी है। फिलहाल मेरे पास इतनी ही जानकारी है। उन्होंने रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और वे फिट हैं। लेकिन उनकी फिटनेस का आकलन करने का काम फ्रेंचाइजी का होगा। फिलहाल हमें इस बारे में कुछ नहीं पता। जहां तक हमें जानकारी है, वे फिट हैं और आईपीएल में शामिल होने के लिए तैयार हैं।'
कब टीम से जुड़ेंगे पथिराना?
इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है कि पथिराना केकेआर से कब जुड़ेंगे। केकेआर का मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस से होगा और इसके लिए टीम 25 मार्च को मुंबई रवाना होगी। केकेआर को इसके बाद लगातार तीन मैच अपने होम ग्राउंड ईडेन गार्डेंस पर खेलने हैं। केकेआर का मैच दो अप्रैल को सनराइडर्स हैदराबाद, छह अप्रैल को पंजाब किंग्स और नौ अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा।
पथिराना के लिए लगाया था बड़ा दांव
केकेआर ने पिछले साल हुई मिनी नीलामी में पथिराना पर बड़ा दांव लगाया था। कोलकाता ने इस श्रीलंकाई तेज गेंदबाज को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। पथिराना 2022 से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा थे, लेकिन सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था। उन्होंने सीएसके लिए 32 मैचों में 47 विकेट लिए हैं। केकेआर का प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था और वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही थी।
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा