विदिशा में दबंगों का कहर: तहसील से लगे मकान को तोड़ा, सीसीटीवी का डीवीआर भी उड़ा लिया
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में, कलेक्ट्रेट और तहसील जैसे संवेदनशील प्रशासनिक केंद्रों के पास दिनदहाड़े दबंगों द्वारा एक मकान में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है.
स्वामी विवेकानंद चौराहे के पास स्थित एक मकान को 8 से 10 आरोपियों ने बनाया निशाना
जानकारी के मुताबिक, स्वामी विवेकानंद चौराहे के पास स्थित एक मकान को 8 से 10 आरोपियों ने निशाना बनाया. आरोप है कि बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसकर दीवारें तोड़ीं, गेट और टीनशेड को नुकसान पहुंचाया. साथ ही अंदर रखा सामान भी तहस-नहस कर दिया. इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए, जिससे सबूत मिटाने की आशंका जताई जा रही है.
पीड़ित धीरेंद्र चिड़ार का कहना है कि उनके मकान और उससे लगी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. उनका आरोप है कि कुछ प्रभावशाली और राजनीतिक रसूख वाले लोग इस संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं. इसी साजिश के तहत उन्हें और उनकी पत्नी को घर से बाहर बुलाया गया और पीछे से मकान पर हमला कर दिया गया.
पुलिस ने कहा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश
पीड़ित ने यह भी बताया कि घटना से पहले कई दिनों से उनके घर पर रात के समय पत्थरबाजी की जा रही थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी. बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. घटना के दौरान घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, करीब 20 से 30 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान भी गायब होने की बात सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने