आबूरोड़ में पुलिस की नाकाबंदी, कार से हथियार बरामद—तीन गिरफ्तार
सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड रीको पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो कार से 4 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और एक धारदार तलवार बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नाकाबंदी के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते वे पकड़े गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
स्कॉर्पियो रोककर पुलिस ने ली थी तलाशी
यह कार्रवाई रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें हथियार बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने हथियार और वाहन जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दातारसिंह पुत्र अनोपसिंह राजपूत निवासी झिंझिनयाली जिला जैसलमेर, सवाईसिंह पुत्र सगतसिंह राजपूत निवासी गिराब जिला बाड़मेर और दलपतसिंह पुत्र पदमसिंह राजपूत निवासी रामसर जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक विक्रम कुमार सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे।
पुलिस को देखकर वाहन ने बढ़ाई गति
जानकारी के अनुसार, सिरोही-पालनपुर फोरलेन पर मावल चौकी गुजरात सीमा के पास स्थित है, जहां पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान आबूरोड की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने नाकाबंदी देखकर अचानक दिशा बदल ली और तेज गति से भागने लगी। पुलिस ने तुरंत पीछा कर मावल ग्रोथ सेंटर के पास वाहन को रुकवाया और तलाशी में हथियार बरामद किए। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप