दौसा में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से पुलिया से 10 फीट नीचे गिरा टेंपो, महिला की मौत
दौसा। जिले के लालसोट थाना क्षेत्र के उगरियावास गांव में शनिवार को एक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार कार ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पुलिया से करीब 10 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गेहूं की फसल कटाई के लिए जा रहे थे तीनों भाई-बहन
जानकारी के अनुसार, उगरियावास गांव निवासी अजय कुमार मीणा अपने टेंपो से मिर्जापुरा गांव में गेहूं की फसल कटाई के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनकी बहनें हेमलता और उषा भी सवार थीं। उगरियावास रोड पर ईंट भट्टे के पास पुलिया पर पीछे से आ रही कार ने तेज गति और लापरवाही से टेंपो को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिरा टेंपो
कार की टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित हो गया और पलटते हुए पुलिया से करीब 10 फीट नीचे गिर गया। हादसे में टेंपो सवार तीनों भाई-बहन हेमलता, उषा और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में हेमलता को मृत घोषित, अन्य का इलाज जारी
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने हेमलता मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजय कुमार मीणा और उनकी बहन उषा का प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को थाने भिजवाया और मृतका के शव का मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में अजय कुमार मीणा ने कार चालक के खिलाफ लालसोट थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द
Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त, लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये
भोपाल के बड़ा तालाब पर बुलडोजर एक्शन: अवैध निर्माण हटाने का महा अभियान शुरू
10 साल के Ayush ने मलखंभ में रचा इतिहास
फर्जी पासपोर्ट विवाद: हिमंता का पलटवार, कहा- कांग्रेस को पाकिस्तान से मिला मैटेरियल, करेंगे कोर्ट में दावा