*6 करोड रुपए कीमत के 20 भूखंड अतिक्रमण से मुक्त
भीलवाड़ा/*नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी* *6 करोड रुपए कीमत के 20 भूखंड अतिक्रमण से मुक्त, श्री गेस्ट हाउस से सुभाष नगर थाने तक नाले एवं सड़क से अतिक्रमण हटाकर 20 फीट चौड़ी सड़क को 40 फिट किया गया* नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा शहर में हो रहे अतिक्रमण के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी है, आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि ज्योति नगर में विभिन्न व्यक्तियों द्वारा निगम के भूखंडों पर काफी वर्षों से कब्जा किया हुआ था जिस पर निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए लगभग 20 हजार वर्ग फीट के भूखंडों को अतिकर्मियों से मुक्त कराया गया जिसकी बाजार कीमत लगभग 6 करोड रुपए है। इसी के साथ अतिकर्मियों द्वारा श्री गेस्ट हाउस से सुभाष नगर थाने तक नाले पर स्थाई प्लेटफार्म बनाकर एवं उसके आगे सीढ़ियां बनाकर एवं अतिक्रमण करके 40 फीट सड़क को 20 फिट कर दिया गया था एवं व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी जिस पर निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए 25 स्थान पर नाले पर बनाए गए स्थाई प्लेटफार्म एवं उसके आगे की सीढियों के अतिक्रमण को हटाया जाकर सड़क को पूरी चौड़ाई प्रदान की गई। निगम आयुक्त ने अतिकर्मियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में कहीं भी निगम की जमीन एवं सड़क पार्ट पर अतिक्रमण करने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में