डर और दबाव के बीच किशोरी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
बांसवाड़ा। जिले के राजतालाब थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक किशोरी ने अपने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मामले में किशोरी की दादी ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। दादी ने बताया कि एक धर्मांतरित किशोर उसकी पौत्री को बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके बाद ईसाई मिशनरियों के लोग किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहे थे। इसी दबाव में किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतका की दादी ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब एक वर्ष पहले धर्मांतरित किशोर ने उसकी पौत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। उसे शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर, उदयपुर रोड के पास स्थित एक गांव में चर्च ले जाकर मिशनरियों की मदद से ईसाई रीति-रिवाज से जबरन शादी कराई गई और ईसाई धर्म अपनाने के लिए विवश किया गया।
किशोरी को परेशान करता था आरोपी
रिपोर्ट के अनुसार, दादी ने आरोप लगाया कि बाद में किसी तरह उसकी पौत्री को ढूंढ कर वापस लाया गया। किशोरी अपने साथ रहने लगी। समाज के एक युवक के साथ उसकी शादी भी तय थी, लेकिन जब आरोपी को इसकी जानकारी हुई, उसने युवक को इतना धमकाया कि एक माह पहले युवक ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद किशोरी भयभीत हो गई। आरोपी किशोर किशोरी को घर के बाहर आने-जानें के दौरान भी परेशान करने लगा। इससे परेशान होकर किशोरी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
सख्त कार्रवाई की मांग
घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठनों और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीतल भंडारी व अन्य कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपी किशोर और उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मा मले की जांच कर रही है।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ