पति को जहर देकर किया हमला, बेहोश होने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा और कैंची से हमला, पत्नी गिरफ्तार
MP News: मध्य प्रदेश के मंदसौर शामगढ़ थाने के ग्राम बिश्निया में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. मामला चारित्र शंका को लेकर हुए एक विवाद का है, जहां पत्नी ने पति को खाने में जहर मिलकार जान से मारने की कोशिश की है. खाना खाने के बाद पति की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गया, पति काे नीचे गिरा हुआ देखकर भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने बेहोश पति पर कैंची से हमला कर दिया.
पति की हालत नाजुक
परिजनों और आस-पास रहने वाले लोगों ने सूचना मिलने के बाद पति को गंभीर हालात में अस्पताल पहुंचाया. हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कोटा रेफर कर दिया. मामले में शामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में आरोपी पत्नी को उसके मायके पगारिया से गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार के दिन उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
मामले में शामगढ़ पुलिस ने बताया कि सूरतसिंह पुत्र तोफानसिंह सौंधिया राजपुत निवासी बिश्निया की शादी तीन साल पहले झालावाड़ जिले के गांव पगारिया की निवासी मनीषा से से हुई थी.
साथ लेकर आई थी जहरीला पदार्थ
जानकारी के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद होने लगे थे. एक साल से मनीषा अपने मायके में रह रही थी. वह पति सूरत के साथ नहीं रहना चाहती थी. उसका कहना था कि सूरत उसके चरित्र पर शंका करता था. इसको लेकर ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था. मनीषा अभी भी अपने मायके में ही रह रही थी.
30 मार्च को सूरतसिंह और उसके पिता तौफानसिंह पगारिया जाकर मनीषा को अपने घर लेकर आ गए. इस दौरान मनीषा ने अपने घर से धतूरे के बीज और कुछ जहरीलें पदार्थ साथ रख लिए थे. मनीषा अपने पति सूरत के साथ नहीं रहना चाहती थी, इसलिए उसने मंगलवार रात को सूरत के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया और पति को खिला दिया, जिसके बाद वह बेहाेश हो गया.
घायल होने पर कोटा किया रेफर
बेहोश सूरत सिंह के मुंह में रुमाल ठूंसा गया, फिर उसके दोनों हाथ पीछे बांधे और कैंची से जानलेवा हमला कर दिया. बेहोश सूरत के सीने, पीठ, पेट, कंधे और गाल पर गंभीर चोट देखने को मिली. इस दौरान सूरत की चीख पुकार सुनकर परिजन और आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए और उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे कोटा रेफर कर दिया.
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना