औचक निरीक्षण से जेल में हड़कंप, तीन टीमों ने की सघन तलाशी; 165 बंदियों से पूछताछ
कोटपूतली-बहरोड़। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर प्रदेशभर के कारागृहों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिला कारागृहों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को जिला कारागृह कोटपूतली में सघन औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
तीन टीमों ने पूरे परिसार की तलाशी ली
जेल के अंदर एक साथ तीन टीमों ने दबिश देकर पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली। इसमें राहत की बात यह रही कि जांच में कोई भी प्रतिबंधित या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सारण की मौजूदगी में वृताधिकारी कोटपूतली राजेंद्र कुमार बुरड़क की अगुवाई में तीन अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इन टीमों में कोटपूतली थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, महिला थाना प्रभारी किशनलाल के साथ-साथ साइबर थाना और रिजर्व पुलिस लाइन का जाप्ता भी शामिल रहा।
165 बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की गई
तीन टीमों ने एक साथ जेल परिसर में प्रवेश करके बैरकों और तमाम संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली। निरीक्षण के दौरान टीमों ने जेल में बंद 165 विचाराधीन बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी रहने की व्यवस्था, सुरक्षा और जेल के भीतर की गतिविधियों की जानकारी ली। पूरी जांच में कहीं भी कोई आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली जिससे जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
बंदियों के बीच अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी
प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की सघन चैकिंग से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि बंदियों के बीच अनुशासन और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होती है। निरीक्षण के दौरान समूचे परिसर में सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया गया और किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने नहीं आई।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत