स्वामी विवेकानंद तरणताल का विधिवत संचालन प्रारंभ
भीलवाड़ा/जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद तरणताल का नियमित संचालन 7 अप्रैल से प्रारंभ किया जा रहा है। इस हेतु तरणताल पर आयोजित हुए समारोह में मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाज सेवी अतुल बाल्दी एवं वरिष्ठ तैराक एवं व्यवसायी रामप्रकाश पोरवाल ने गणपति वंदन कर नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तैराकों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रातः एवं सायं काल अलग-अलग बैचेज का निर्धारण किया गया है। महिलाओं हेतु पृथक से एक बैच का निर्धारण किया गया है। प्रत्येक बैच 40 मिनट की अवधि का होगा। प्रथम बैच प्रातः काल 6:20 से 7:00 तक उसके बाद 7:10 से 7:50, फिर 8:00 से 8:40 एवं उसके बाद 8:50 से 9:30 तक महिलाओं हेतु रिजर्व रहेगा। सायं काल 4:00 से 4:40, 4:50 से 5:30, 5:40 से 6:20, 6:30 से 7:10, एवं 7: 20 से 8:00 बजे तक बैच चलेंगे। 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों हेतु 1400 रुपए एवं उससे ऊपर 1600 रुपए प्रतिमाह फीस रखी गई है। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। प्रवेश हेतु स्वामी विवेकानंद तरणताल पर संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर विवेकानंद खेल विकास संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, सचिव राकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष धनराज गांछा, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत,कमल सिंह राणावत, अब्बास अली कायमखानी, यमुना प्रसाद यादव, एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य सुरेंद्र सिंह राठौड़, सोहन बैरवा,मुकेश मित्तल, पूरणमल आचार्य, चंद्रेश राणावत, अनिता पालीवाल, स्नेहलता बैरवा,अर्चना यादव, परवीन बानो, इत्यादि उपस्थित थे।
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू