सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के सभी जिलों के डीएम और एसपी को स्पष्ट चेतावनी दी है कि राज्य में सुशासन से कोई समझौता नहीं होगा। अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने अधिकारियों को न केवल अपराधियों के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ने को कहा, बल्कि कार्य संस्कृति में बड़े बदलाव के भी निर्देश दिए।
जघन्य अपराधों पर 'त्वरित न्याय' का आदेश
मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर बेहद भावुक और सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि "पीड़ित बच्ची की तेरहवीं होने से पहले ही अपराधी की फोटो पर माला टंग जाए।" उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में तत्काल प्राथमिकी, त्वरित चार्जशीट और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सजा सुनिश्चित की जाए।
अधिकारियों के लिए 'ऑफिस ऑवर्स' और जवाबदेही तय
प्रशासनिक सुस्ती को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने नया नियम लागू किया है। अब सभी DM और SP को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने दफ्तर में मौजूद रहना होगा। इस दौरान उन्हें जनता की शिकायतों का सीधा निवारण करना होगा। सीएम ने अपने 27 साल के अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि अगर जिला स्तर के अधिकारी सही मानसिकता से काम करें, तो 75% समस्याएं मुख्यालय तक पहुँचने से पहले ही खत्म हो सकती हैं।
'स्मार्ट पुलिसिंग' और निवेशकों को सुरक्षा का कवच
बिहार में निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने निर्देश दिया कि हर निवेशक के साथ एक 'नोडल अधिकारी' तैनात किया जाए। साथ ही, बिहार पुलिस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और 'डायल 112' जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस कर 'स्मार्ट पुलिसिंग' की दिशा में ले जाने पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी अधिकारियों को अपनी पूरी क्षमता से काम करने की नसीहत दी।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात