अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
जयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जयपुर महानगर द्वितीय के निर्देशन में अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर राजकीय महात्मा गांधी सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बडौदिया बस्ती, जयपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय की सचिव (अतिरिक्त जिला न्यायाधीश) श्रीमती पल्लवी शर्मा ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में निवासरत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए नालसा द्वारा जारी स्कीम के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों के श्रम कार्ड आदि बनवाए गये, ताकि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी स्कीमों के लाभ उन तक पहुंचाया जा सकें।
उन्होंने बताया कि श्रमिकों के बहुमुखी विकास हेतु मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया गया। मेडिकल कैम्प का आयोजन गीतांजलि हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें श्रमिकों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान कर भावी जांचों हेतु अस्पताल में आने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर गुलाबबाड़ी उद्यान बनी पार्क में मेहनतकश कल्याण एवं संदर्भ केन्द्र संस्था के सहयोग से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मजदूर डायरी का वितरण किया गया। इन कार्यक्रमों में कुल 485 श्रमिक और आमजन लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारियों सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं एनजीओ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में