बारात बनी मातम! 5 किमी पहले रोकी गाड़ी, दूल्हे को गोलियों से भूना
जौनपुर: बारात जा रहे दूल्हे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बादशाही बाजार में बदमाशों का तांडव
जौनपुर/खेतासराय: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे, खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने शादी के लिए जा रहे 25 वर्षीय दूल्हे, आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर जौनपुर की ओर फरार हो गए।
पांच किलोमीटर की दूरी पर मातम में बदली खुशियां
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडौर गांव निवासी आजाद बिंद की बारात बीबीपुर जमदहां (गोरखनाथ बिंद के घर) जा रही थी। अभी बारात घर से मात्र पांच किलोमीटर दूर बादशाही बाजार ही पहुंची थी कि अपाची बाइक पर सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने दूल्हे पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की, जिससे आजाद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुरानी रंजिश और आशनाई का शक
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। चर्चा है कि आजाद की संगति कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ थी, जिनसे उसका पुराना विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला आशनाई (प्रेम प्रसंग) से भी जुड़ा हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि आजाद को अपनी जान का खतरा पहले से ही था, इसलिए वह अपनी पसंद की सुरक्षित गाड़ी में निकला था, फिर भी बदमाशों ने पेशेवर अंदाज में उसके चेहरे और पेट पर गोलियां दाग दीं।
दुल्हन के घर मची चीख-पुकार
जब यह वारदात हुई, तब बीबीपुर जमदहां में दुल्हन पक्ष के लोग बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। जैसे ही दूल्हे की हत्या की खबर वहां पहुंची, शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। दुल्हन और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह और एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने घटनास्थल का मुआयना किया
-
हमलावर: नकाबपोश, उम्र करीब 22-25 वर्ष।
-
हथियार: तमंचे से तीन राउंड फायरिंग।
-
पुलिस एक्शन: शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
MP में महंगाई की डबल मार, पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगे; जानें आपके शहर के नए रेट
अमेठी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला
चार भाई-बहनों पर अत्याचार: पीठ, हाथ और सिर पर मिले गंभीर घाव
दर्दनाक मंजर: एक साथ दिखी मां-बेटी की निःशब्द विदाई
भारत का स्वाद विदेश में: यूरोपीय बाजारों में सीफ़ूड का दबदबा
लव जिहाद विवाद के बाद भोपाल में बवाल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष समेत कई पर FIR
सुनील पाल का बड़ा बयान: ‘कपिल शर्मा शो में मेरा अपमान हुआ था’
NEET Exam New Date: अब 21 जून को होगी परीक्षा, पेपर लीक के बाद लिया गया बड़ा फैसला
यूपी में बड़ा आतंकी साजिश का खुलासा, छह स्थान और कई हिंदूवादी नेता थे निशाने पर