दिल्ली सीएम टिप्पणी मामला: पीयूष सुराणा को जमानत, कांग्रेस का सत्ता के दुरुपयोग का आरोप
अजमेर । राजस्थान के अजमेर में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कथित अश्लील टिप्पणी मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा को जमानत मिली है। खबर मिलते ही अजमेर कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एडीएम सिटी कार्यालय पहुंचे और भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सुराणा को बिना किसी निष्पक्ष जांच के गिरफ्तार किया गया था। डॉ. जयपाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है और इस पूरे मामले की वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने थाने में भाजपा महिला मोर्चा के कथित व्यवहार को भी निंदनीय बताकर जांच की मांग की।
नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली ने भाजपा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश करने का आरोप लगाकर कहा कि पार्टी इसतरह के प्रयासों से डरेगी नहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पक्ष में कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है और हमारे कार्यकर्ता को बिना जांच के गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस नेता कोली ने भाजपा महिला मोर्चा के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जमानत पहले भी मिल सकती थी, लेकिन जानबूझकर इसमें देरी की गई।
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा धोखा! लखनऊ समेत कई जिलों में 20 करोड़ की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?
PM किसान योजना के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप, बुजुर्ग ने सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप