तालाब चौराहे पर 101 पानी की टंकियों का लोकार्पण, डीएम बोले- बेजुबानों की सेवा महापुण्य का काम
हाथरस। विश्व हिंदू परिषद द्वारा तालाब चौराहा पर आयोजित “101 पानी की टंकियों” के लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी पीेएन दीक्षित एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर पशु-पक्षियों एवं गोवंश के लिए पेयजल की व्यवस्था करना एक पुण्य एवं मानवीय कार्य है। जल संरक्षण एवं जीव-जंतुओं की सेवा के उद्देश्य से स्थापित की जा रही ये पानी की टंकियां समाज में सेवा, संवेदनशीलता एवं मानवीय मूल्यों का संदेश देंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बेजुबानों के लिए जल उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों में सभी नागरिकों को बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए। डीएम ने कहा कि हम सभी अपने परिवार और बच्चों का ध्यान रखते हैं, लेकिन बेजुबान पशु अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर पाते। ऐसे में उनके लिए पानी और छाया की व्यवस्था करना अत्यंत परोपकार का कार्य है। समाज में ऐसे प्रयास ही मानवता को जीवित रखते हैं। डीएम ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु अभी प्रारंभ हुई है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हमें अधिक से अधिक स्थानों पर पशुओं एवं पक्षियों के लिए पानी, छाया एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुहिम में प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, प्रान्त सामाजिक समरसता टोली सदस्य मुकेश सूर्यवंशी, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, कैलाश कूलवाल, अमित भार्गव, जिला सहमंत्री पवन, अमरदीप, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अमित कुशवाह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, तरुण शर्मा, संजय गर्ग, विजय गुप्ता, दीपू वार्ष्णेय, प्रशांत खंडेलवाल, दाऊदयाल वर्मा, विक्रांत सोनी, महक रावत, प्रियांशी वार्ष्णेय, हर्षित गौड़, अनमोल अग्निहोत्री, गौरव प्रजापति, लक्ष्मण दीक्षित, हिमांशु उपाध्याय, प्रिंस अरोड़ा, मोनू, राहुल, अंकित उपाध्याय, गोविन्द, इशू, सिद्धार्थ, कृष्ण कान्त रावत, मोहित चौहान, अंशु, सुमित, नरेश वर्मा, पदम् सिंह, देवेंद्र, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष जय शर्मा, दीपक भारद्वाज, नगर संघ चालक डॉ पीपी सिंह, एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय, मोहित गौड़, गौरव प्रधान, नवीन प्रधान, निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष डॉ सुनील दीक्षित, वैद्य मोहन बृजेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने किया।
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा धोखा! लखनऊ समेत कई जिलों में 20 करोड़ की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?