मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच द्वारा बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच द्वारा आयोजित 4 दिवसीय बॉक्स बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ राष्ट्र गान के साथ उत्साह और उमंग के बीच हुआ। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, महेश सेवा समिति अध्यक्ष ओम नराणीवाल, सचिव राजेंद्र कचोलिया उपस्थित रहे। मंच के अध्यक्ष मनीष बजाज और प्रभारी महादेव बाहेती ने सभी अतिथियों का स्वागत उपरणा पहना करके किया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 13 टीम के हिस्सा लिया है। जिसमें 8 टीम युवा की, 2 टीम मातृ शक्ति की, और 3 टीम 16 वर्षीय तक के बच्चों की है। मुख्य आकर्षण पहली बार मरुधरा परिवार से मरुधरा महिला मंडल द्वारा 2 टीम के बीच मैच रहा, जिसमें टीम स्पिन क्वींस विजय रही। खेल समिति के संयोजक अनुराग गगराणी ने बताया कि युवा टीम के बीच हुऐ मैचों में कोर ब्लास्टर ने राठी रॉयल को 2 विकेट से हराया, सनसिटी नाइटराइडर्स ने मोहता सुपर किंग्स को 1 रन से हराया, हैप्पी लाइफ टाइटन ने रॉयल टाइटंस को 2 विकेट से हराया और सनग्रेस मफतलाल स्ट्राइकर्स ने बाहेती वॉरियर्स को 65 रन से हराया जिसमें प्रियांशु हूरकट 72 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उद्घाटन मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान कई रोमांचक मुकाबले होंगे, जिनमें विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा सदस्य और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण