बाणियावास में ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामविकास रात्रि चौपाल आयोजित
जयपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने रविवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बाणियावास में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत रात्रि चौपाल में किसानों और युवाओं से संवाद किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्राम रथ अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
श्री कुमावत ने कहा कि यह चौपाल केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव, हर ढाणी तक विकास की किरण पहुंचे। पशुपालन, गोपालन और डेयरी क्षेत्र हमारे ग्रामीण जीवन की रीढ़ हैं। इन्हें मजबूत करने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है, ताकि हमारे किसान और पशुपालक आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होने लोगों से आग्रह किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लें और अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि आपकी समस्याएं हमारी प्राथमिकता हैं, और उनका समाधान करना हमारा कर्तव्य है। आपके सहयोग और विश्वास से ही हम राजस्थान को और अधिक समृद्ध और विकसित बना सकते हैं।
इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधिगण सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
राजस्थान-गुजरात सीमा पर चांदीपुरा वायरस का खतरा, निगरानी बढ़ाई गई
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस