अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई, प्रदेश में 2 लाख 48 हजार 931 लीटर वाॅश नष्ट
जयपुर। आबकारी आयुक्त श्री नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नंष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।
गिरफ्तार 310 - अभियोग 959 दर्ज
आबकारी आयुक्त श्री नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 10 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 959 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 10 लाख 52 हजार 669 रूपए लागत की 3920 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 9 लाख 28 हजार 100 रूपए की 930 लीटर, बीयर 3 लाख 26 हजार 130 रूपए की 1476 लीटर एवं हथकड़ शराब 6622 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वाॅश 2 लाख 48 हजार 931 लीटर वाॅश नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बड़े वाहन 8, हल्के चार पहिया 2 एवं दुपहिया वाहन 27 सहित 37 वाहन जब्त करते हुए 310 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
जिलों में अवैध मदिरा पर कार्रवाई—
आबकारी आयुक्त श्री नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। श्रीगंगानगर में पड़त मदिरा दुकान क्षेत्र में कार्रवाई के तहत 355 देशी मदिरा के पव्वे और एक मोटरसाईकल जब्त की गई। इसी प्रकार ग्राम अबोहरिया में एक मोटरसाईकल से देशी शराब के 288 पव्वे जब्त कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सुजानगढ़ में एक मोटरसाईकल से 60 पव्वे देशी शराब के बरामद किए। चित्तौड़गढ़ के बेगूं क्षेत्र में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 4 अभियोग दर्ज किए। नागौर के मेड़ता सिटी में मोटरसाईकल पर 10 लीटर अवैध हथकड़ शराब परिवहन करने पर अभियोग दर्ज करते हुए 600 लीटर वाॅश नष्ट किया। नागौर में एक अन्य कार्रवाई में 4 लीटर हथकड़ शराब बरामद की गई। कोटा में भारतमाला एक्सप्रेस वे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी प्रकार बीकानेर ग्रामीण के तहत भारतमाला रोड़ नोरगदेसर पर भी नाकाबांदी के माध्यम से वाहनों की जांच जारी है।
प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
राजस्थान-गुजरात सीमा पर चांदीपुरा वायरस का खतरा, निगरानी बढ़ाई गई
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस