नरेंद्र सिंह गुढ़ा बने श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष
भीलवाड़ा -
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष पद हेतु सारांश वाटिका बाबा धाम के पास भीलवाड़ा में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए। चुनाव के दौरान नरेंद्र सिंह गुढ़ा, भैरू सिंह राठौड़ एवं बाबू सिंह राणावत, तीनों ही समाजसेवी में जिला अध्यक्ष पद हेतु भाग लिया। चुनाव के दौरान 424 समाज के मतदाताओं ने मतदान किया। जिनमें से 198 मत नरेंद्र सिंह गुढ़ा को प्राप्त हुए एवं प्रतिद्वंदी भैरू सिंह राठौड़ को 129 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार बाबूसिंह राणावत को 96 मत प्राप्त हुए एवं एक मत खारिज हुआ। इस प्रकार नरेंद्र सिंह गुढ़ा अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी सुधीर सिंह किशनगढ़, मूल सिंह पाली, शिवदान सिंह जोधपुर, अनिल सिंह जोधपुर, समुद्र सिंह बर, सुरेंद्र सिंह पीसांगन द्वारा विजय प्रत्याशी नरेंद्र सिंह गुढ़ा को प्रमाण पत्र देकर बधाई दी। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक गण, वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढ़ा ने समस्त मतदाताओं एवं समाज बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को एकता के सूत्र में बांधकर समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा शिक्षा एवं स्वाभिमानी के लिए काम करेंगे एवं समाज को नई दिशा देने का काम करेंगे।
इस मौके पर उपस्थित समाज के संरक्षक गोपाल सिंह कोठाज, निवर्तमान जिला अध्यक्ष भंवर सिंह सोलंकी, महावीर सिंह अमरतिया, कांता कँवर कारोई, मोनिका कंवर, हरिकिशन कानावत, सरपंच महावीर सिंह लाम्बा, ललित सिंह डाबला, राम सिंह गणपतिया खेड़ा, प्रताप सिंह सांचौरा, बालकिशन सिंह आटूण, श्याम सिंह करेड़ा, समुद्र सिंह सोलंकी, राम सिंह पांसल, अजय सिंह चौहान, रतन सिंह राणावत, भंवर सिंह भाटी, अर्जुन सिंह खैराबाद, मुकेश जी आटूण, श्याम सिंह खैराबाद, कैलाश सिंह गुलाबपुरा, राजेंद्र सिंह भाटी, पप्पू सिंह लक्ष्मीपुरा, महेंद्र सिंह गोडास, नारायण सिंह चतरपुरा, महेंद्र सिंह दांता एवं सैकड़ों समाजसेवियों ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढ़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर स्वागत अभिनंदन किया। समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजकर नरेंद्र सिंह गुढ़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं भरे संदेश भेजें।’
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर