संघर्ष से सम्मान तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भरी नई रोशनी
रायपुर : कहा जाता है कि अपना घर केवल ईंट और सीमेंट से नहीं बनता, बल्कि उसमें सुरक्षा, सम्मान और सपनों की नींव भी जुड़ी होती है। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत बदौली निवासी दिव्यांग राम प्रसाद के जीवन में भी ऐसा ही एक सुखद बदलाव आया है। वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले राम प्रसाद के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला पक्का घर किसी वरदान से कम नहीं है।
शारीरिक दिव्यांगता के कारण रोजमर्रा की चुनौतियों का सामना करने वाले राम प्रसाद अपने परिवार के साथ एक जर्जर कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के दिनों में टपकती छत, कमजोर दीवारें और हर पल बनी रहने वाली अनिश्चितता उनके जीवन का हिस्सा बन चुकी थी। मौसम की हर करवट उनके लिए चिंता लेकर आती थी। सीमित आय और शारीरिक असमर्थता के कारण पक्का घर बनवाना उनके लिए एक ऐसा सपना था, जो हर साल और दूर होता जा रहा था।
लेकिन वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मिली स्वीकृति ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। शासन से प्राप्त सहायता राशि के सहयोग से उनका पक्का और सुरक्षित घर तैयार हुआ। जिस आंगन में कभी बारिश का पानी भर जाता था, वहां आज सुरक्षा, सुकून और आत्मविश्वास का माहौल है।
अपने नए घर की चौखट पर खड़े होकर राम प्रसाद भावुक स्वर में कहते हैं, ष्पहले हर बारिश डर लेकर आती थी, अब मन में केवल सुकून है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा अपना पक्का घर होगा। आज मेरा परिवार सुरक्षित है और मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना पूरा हो गया है।
राम प्रसाद के चेहरे की मुस्कान इस बात की गवाही देती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान नहीं बनाती, बल्कि लोगों के जीवन में सम्मान, आत्मविश्वास और नई उम्मीदों का निर्माण करती है। उनके लिए यह घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि संघर्षों पर मिली एक बड़ी जीत है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके माध्यम से हजारों जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध हो रहा है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
राम प्रसाद की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो वे केवल सुविधाएं नहीं देतीं, बल्कि जीवन में नई रोशनी, नया आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य का विश्वास भी जगाती हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना आज ऐसे ही हजारों सपनों को साकार कर रही है, जहां एक पक्का घर लोगों के जीवन में खुशियों की स्थायी छांव बनकर उभर रहा है।
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
बारिश बनी रेलवे के लिए आफत, पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित और रद्द
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित