पॉलिथीन हटाओ, पौधे लगाओ और पशु पक्षियों को बचाओ इंटेक द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न
भीलवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटैक भीलवाड़ा चैप्टर द्वारा पीएमश्री राबाऊमावि बापू नगर में ‘पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 45 छात्राओं ने भाग लिया।
इंटेक कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पॉलिथीन का उपयोग बंद कर कपड़े में थैलों का उपयोग करने, नए पौधे लगाने और पुराने पौधों को काटने से बचाने तथा पशु पक्षियों एवं पहाड़ों का संरक्षण करते हुए नदी तालाबों को अतिक्रमण व गंदगी मुक्त करने की प्रतिज्ञा दिलाई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों, वन्य जीवों एवं प्रकृति एवं उनमें निवास करने वाले पशु पक्षियों एवं जीव-जंतुओं का सजीव और कल्पनाशील चित्रण किया।
प्रतियोगिता में पीएमश्री बापू नगर बालिका विद्यालय सहित 10 से अधिक विद्यालयों ने सहभागिता की। विद्यालय की प्रिंसिपल सुनीता नानकानी, डॉ ओम कुमारी चौहान, प्रतियोगिता प्रभारी अमर ज्योति, सीओ गाइड कांता धोबी का सहयोग रहा।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम डिंपल, द्वितीय तारा रेगर, तृतीय मनीषा कंवर रही। सीनियर वर्ग में प्रथम वंशिका लखानी, द्वितीय गायत्री धाकड़ एवं तृतीय खुशी जाट रही। प्रतिभागियों को इंटेक द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह