फूट-फूटकर रोईं मंजरी फडनीस, बोलीं- दोषियों को सजा मिलनी चाहिए
सोसायटी के एक बेजुबान और मासूम कम्युनिटी डॉग 'माइकी' की बेरहमी से हत्या किए जाने का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। इस क्रूर घटना से दुखी और आक्रोशित बॉलीवुड एक्ट्रेस मंजरी फडनीस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द और गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने साफ कहा कि वह इस बेजुबान को इंसाफ दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगी।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे प्यारे माइकी को बेरहमी से मार दिया गया। हम इस नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाएंगे। किसी भी सभ्य समाज में किसी बेकसूर जानवर के साथ ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। समाज में ऐसा खौफ होना चाहिए कि लोग जानवरों को नुकसान पहुंचाने से पहले कांप उठें। हमारे देश में पशु क्रूरता के खिलाफ बेहद सख्त कानूनों की सख्त जरूरत है।' इसके साथ ही उन्होंने मुश्किल वक्त में साथ खड़े होने के लिए जेवियर नाम के शख्स का शुक्रिया भी अदा किया।
घसीटकर सीढ़ियों पर ले गए और बोरी में बंद कर फेंका
मंजरी ने वीडियो में रोते हुए बताया कि वह कभी ऐसा वीडियो नहीं बनाना चाहती थीं, लेकिन इस क्रूरता को सबके सामने लाना बेहद जरूरी था। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी ही सोसायटी में रहने वाले एक शख्स ने माइकी पर जानलेवा हमला किया और बाद में उसने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया।
अभिनेत्री के मुताबिक, आरोपी माइकी को घसीटते हुए बिल्डिंग की लॉबी और सीढ़ियों के पास ले गया, जहां उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसके मुंह से खून बहने लगा। जब माइकी अधमरा हो गया, तो उसे एक प्लास्टिक की बोरी में बंद करके पीछे एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया।
इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए स्थानीय सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र नागरकर ने फौरन एक्शन लिया, जिसके लिए अभिनेत्री ने पुलिस प्रशासन का भी आभार जताया है। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग