बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर 03 हाइवा वाहन जब्त
रायपुर : छत्तीसगढ़ में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन ने जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सघन जांच अभियान शुरू किया है। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें औचक निरीक्षण कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना व जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बालोद जिले में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा आज बालोद एवं गुरूर विकासखंड क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 हाइवा वाहनों को जब्त किया। जब्त वाहनों को नियमानुसार थाना एवं आरक्षी केन्द्र बालोद तथा सनौद की अभिरक्षा में रखा गया है। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से जांच एवं निरीक्षण अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि खनिज जांच दल द्वारा आगे भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाएगी तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके और खनिज नियमों का प्रभावी पालन हो।
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
सावन शुरू होने से पहले अंडों के दाम आसमान पर, रिटेल बाजार में बढ़ी कीमत
बारिश बनी रेल की रफ्तार में बाधा, यात्रियों को परेशानी, कई ट्रेनों पर असर