कोंडागांव में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
रायपुर : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविवार सुबह शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार, जिला प्रशासन, आयुष विभाग और समाज कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ आयु के लिए योग) थीम पर सैकड़ों नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग शामिल हुए।
स्वस्थ और नशामुक्त समाज से बनेगा विकसित भारत: सांसद भोजराज नाग
मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही हमारी वास्तविक संपत्ति है। जब हमारा समाज पूरी तरह स्वस्थ और नशामुक्त होगा, तभी हम प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा कर पाएंगे। सांसद श्री नाग ने जीवन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने की भी अपील की।
योग हमारे ऋषि-मुनियों की अमूल्य धरोहर: विधायक लता उसेंडी
विशिष्ट अतिथि सुश्री लता उसेंडी ने जिलेवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह हमारे ऋषि-मुनियों की वह अमूल्य धरोहर है जो मन, शरीर और बुद्धि के बीच संतुलन स्थापित करती है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने भी भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग के लिए समय निकालने का आग्रह किया।
एक पेड़ मां के नाम और नशामुक्त भारत की शपथ
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।
इस जिला स्तरीय आयोजन में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ सहित आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह