राम मंदिर चंदा चोरी के सवाल पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले
लखीमपुर-खीरी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लखीमपुर-खीरी में राम मंदिर चंदा चोरी के सवाल पर कहा- आप लोग कह रहे हो कि चोरी हुई है। हम कह रहे हैं कि भगवान राम ने इनकी कलई खोल दी। ये नकली हिंदू हैं। हिंदू-हिंदू कहकर आए थे, हिंदू भावनाओं पर इन्होंने कब्जा किया। न तो गाय की रक्षा की, न गंगा न मंदिरों की रक्षा कर पाए। ये लोग भगवान को भी धोखा देने में लगे हैं। इंसानों की क्या बात है। जिन पर एफआईआर हुई है वह अपने मन से कुछ नहीं कर सकते। जो नोट को सीधा करके उस पर रबर लगाने वाले लोग हैं, उनकी हिम्मत है कि वे चोरी कर सकें। जब तक उनके ऊपर का अधिकारी इशारा न करें कि ये करो, तब तक वह कुछ कर पाएंगे।
चंपत राय के ट्रस्ट से इस्तीफा देने को लेकर शंकराचार्य ने कहा- इतने बड़े भगवान के दरबार में चोरी करके इस्तीफा देने से छुट्टी मिल जाएगी। ये क्या नाटक बना रखा है। पीटे जाओगे, अगर सरकार ने इनको जेल में नहीं डाला और सही सजा नहीं दिलवाई तो जनता इनको पीटेगी। इनके साथ कड़ाई से बर्ताव होना चाहिए। ये लोग अपराधी हैं। करोड़ों हिंदुओं के अपराधी हैं। भगवान राम के अपराधी हैं। इन्होंने आर्थिक अपराध किया है। केंद्र या उत्तर प्रदेश की सरकार इन्हें दंड नहीं देगी तो जनता इनके खिलाफ खड़ी होगी।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब