सभी अधिकारी निर्वाचन नियमों का अच्छी तरह से कर लें अध्ययन, उसी के अनुरूप करें कार्य
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा ने सोमवार को दतिया विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर दतिया के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से बैठक की। विधानसभा उप निर्वाचन के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव और राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचक नामावाली का अच्छी तरह से गहन अध्ययन कर लें। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन से संबंधित दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का पूरी तरह से पालन हो, यह सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दतिया से मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, मतगणना स्थल, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की बैठक, संपत्ति विरूपण कार्रवाई, उप निर्वाचन में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों का व्यापक प्रशिक्षण एवं ईवीएम का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण और लगने वाले बल के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, नेटवर्क और आवागमन की बेहतर सुविधा रहे, यह सुनिश्चित करें। साथ ही मतदान प्रतिशत बेहतर हो, इसके लिए स्वीप की गतिविधियां भी नियमित रूप से संचालित की जाए। व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता को लेकर प्रचार प्रसार किया जाए।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा प्रतिदिन की जा रही कार्रवाई की जानकारी हर दिन समय पर उपलब्ध कराएं। साथ ही बॉर्डर स्टेट और उससे जुड़े जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात