निर्माणाधीन मकान के टैंक में मिला मजदूर का शव, परिजनों को हत्या की आंशका
अजमेर। राजस्थान के अजमेर के बलदेव नगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में 28 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान किशनपुरा निवासी गोविंद पुत्र श्रवण सिंह रावत के रूप में हुई है, जो कुछ समय से इसी मकान में मजदूरी कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, गोविंद सुबह हमेशा की तरह काम पर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। उसकी पत्नी ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और सीधे निर्माणाधीन मकान पहुंचे, जहाँ वह काम कर रहा था। वहाँ एक कमरे की तलाशी लेने पर गोविंद का मोबाइल फोन पड़ा मिला। शक होने पर परिजनों ने पानी के टैंक का ढक्कन खोलकर देखा, तब अंदर गोविंद का शव पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को टैंक से बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने गोविंद की हत्या कर उसके शव को टैंक में फेंकने की आशंका जाहिर कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि शव की नाक से खून निकल रहा था, जिससे उन्हें यह घटना संदिग्ध प्रतीत होती है।
कृष्णगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह