बच्चों को लेने स्कूल जा रही महिला को हिप्नोटाइज कर लूटे गहने
जयपुर। जयपुर में हिप्नोटाइज कर एक महिला से गहने लूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला बच्चों को स्कूल लेने घर से निकली थी। एड्रेस पूछने के बहाने दो बदमाशों ने रास्ते में रोककर गहने उतरवा लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि महेश नगर के अवधपुरी निवासी रिटायर्ड तहसीलदार मेवाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी बहू गायत्री देवी शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह बच्चों को स्कूल से लेने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में मिले दो युवकों ने एड्रेस पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। बातचीत में भगवान की कृपा प्राप्त करने की कहकर हिप्नोटाइज कर लिया। बदमाशों के कहने पर गायत्री ने हाथ में पहनी सोने की अंगुठी, नाक का सोने का कांटा उतरवा लिया। बिना पीछे देखे 10-15 कदम चलने को कहकर गहने लेकर दोनों बदमाश फरार हो गए। कुछ देर बाद गायत्री को अपने साथ लूट की वारदात होने का पता चला। पुलिस ने सूचना पर पहुंच वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में कैद हुए दोनों बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह